सीहोर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावणी पर्व एवं हैदराबाद दिवस सोमवार, 19 अगस्त 2024 को आर्य समाज मंदिर गंज सीहोर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके अन्तर्गत ब्रह्म यज्ञ, देव यज्ञ, श्रावणी विशेष यज्ञ एवं सभी उपस्थित आर्यजनों के यज्ञोपवीत बदल कर नवीन यज्ञोपवीत धारण कराये गये सभी कार्यक्रम पुरोहित धर्मेन्द्र शास्त्री द्वार सम्पन्न कराये गये। तत्पश्चात श्रावणी पर्व के महत्व पर आर्य समाज के मंत्री आर्य रितेश राठौर द्वारा प्रकाश डाला गया। साथ ही सन 1938 में देश की आर्य समाजों द्वारा हिन्दुओं की धार्मिक आजादी हेतु हैदराबाद निजाम के विरूद्ध किये गये आन्दोलन के शहिदों का स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गई। हैदराबाद आन्दोलन में आर्य समाज सीहोर से स्व. हरीकृष्ण सिंह मंत्री जी, स्व.विष्णु दत्त मिश्र, लाल चन्द राठौर तथा सुखलाल शर्मा सम्मिलित हुए थे। उक्त कार्यक्रम में आर्य नरेश चन्द्र राठैर, आर्य रितेश राठौर, आर्य तरूण कुमार जगवानी, बाबूसिंह आर्य, रामदयाल राठौर, मास्टर बाबूलाल राठौर, राजीव आर्य, देवेन्द्र राठौर, आर्यमन राठौर, आदि आर्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम शान्ति पाठ व प्रसाद वितरण के पश्चात सम्पन्न हुआ।

0 Comments