सीहोर राष्ट्रीय सोयाबीन प्रोजेक्ट में प्रधान वैज्ञानिक/प्रोफेसर के रूप में कार्यरत डा आर सी जैन को उनके कृषि अनुसंधान मृदा विज्ञान और माइक्रो बायोलॉजी,के क्षेत्र में सतत ,उत्कृष्ट अनुसंधान समन्वित पौध पौषण पर वर्चुअल मोड़ में यह उत्कृष्ट उल्लेखनीय रिसर्च उपलब्धियों के लिए उन्हें आईएनएससी इंस्टीट्यूट ऑफ स्कॉलर बंगलुरु, भारत, जो मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई एवं कॉरपोरेट अफेयर्स भारत सरकार के अधीन है साइंटिफिक अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों में संलग्न बहुचर्चित संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड और लाइफ़ टाइम, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान और बुक समीक्षक अवार्ड २०२४ से सम्मानित होने पर मध्यप्रदेश और सीहोर जिले का गौरव बढ़ाया है। उल्लेखनीय है डा जैन को कृषि अनुसंधान , शिक्षा और कृषि तकनीकी प्रचार प्रसार के लिए अनेकों बार ,राज्य ,राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। डा जैन के उपलब्धियों और उज्जवल भविष्य के लिए देश के विख्यात वैज्ञानिकों , प्रबुद्ध जनों एवं मित्रों ने उन्हे बधाईयां दी।


0 Comments