सीहोर। सीहोर जिला मुख्यालय के कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर राजीव गुजराती ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव भारत में सूचना क्रांति के जनक, पंचायती राज को धरातल पर उतारने वाले 21 वीं सदी के आधुनिक स्वप्न द्रष्टा थे। उनके अथक प्रयासों से ही देश में विज्ञान, टेक्नॉलाजी मेंं क्रांती आई औरदेश 21 वीं सदी का आधुनिक भारत बनने की ओर अग्रसर रहा। यह कहना गलत नहीं होगा कि आज जिस भारत में हम सांस ले रहे हैं। जिस आधुनिक भारत का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। जिस भारत पर आज पूरी दुनिया की नजरें इनायत हैं। जिसे कल का विश्वशक्ति माना जा रहा है और कहा जा रहा है कि एक बार फिर भारत पूरे विश्व को एक नई राह दिखाएगा, यह राजीव गांधी की ही देन है। इन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार भी कहा जाता है। आज समय आ गया है कि प्रत्येक युवा स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के बताये मार्ग पर चले। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में नईम नवाब, जफरलाला, रमेश गुप्ता, सुनील दुबे, रामायण प्रसाद शुक्ला, जयंत शाह, मुनव्वर मामू, डॉ.मारूती राव, आशीष गेहलोत, घनश्याम यादव, राकेश वर्मा, निशांत वर्मा, के.के.रिछारिया, भगत सिंह तोमर, राजकुमार तुलसी राठौर, पंकज शर्मा, कपिल गौर, सोनू विश्वकर्मा, सूर्यांश तोमर, यश यादव, लक्की सक्सेना, राहुल गोस्वामी, शिवम, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

0 Comments