राज्य स्तरीय अंतर विद्यालयीन खेल प्रतियोगिता हेतु कबड्डी का दल रवाना

सीहोर। देवास में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर विद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर से कबड्डी का दल  रवाना हुआ ।12 प्रतिभागियों के दल प्रबंधक के रूप में खेल प्रशिक्षक अताउल्लाह खान एवं कोच के रूप में प्रभात मेवाडा को कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण भोपाल के निर्देश पर देवास हेतु रवाना किया । शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर से कबड्डी के दल को समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया ।

 दल प्रबंधक एवं समस्त छात्रों को सफलता हेतु जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, प्राचार्य आलोक शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी बृजेश शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपा  कीर, जिला योग प्रभारी मनोज व्यास एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं प्रदान की ।


Post a Comment

0 Comments