सीहोर। शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान भोना नाका सीहोर से अपने जीवन के ३७ वर्ष के प्रशासनिक उत्तर दायित्वों का निर्वहन कर्तव्य निष्ठा पूर्वक निभाकर ३१ अगस्त २०२४ को सेवा निवृत्त होने पर शाला परिवार के द्वारा जयप्रकाश राय का शॉल श्रीफल एवं प्रसस्ती पत्र भेट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर संस्था प्राचार्य आलोक शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में श्री राय के ३७ वर्षों के उत्कृष्ठ सेवाकाल पर अपने विचार व्यक्त कर उनके कार्यों की सराहना की। इस मौके पर आलोक शर्मा, श्वेता जैन, चन्द्रशेखर रायकवार, जिवन्ति तिग्गा, अंजु चौहान, अता उल्लाह खान, अनुराग रावल, श्याम सिंह ठाकुर, मधुलिका विश्वकर्मा, सत्येन्द्र सिंह, चन्द्र शेखर वर्मा आदि के साथ शाला के सभी छात्रों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर श्री राय के परिजन भी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा पुरे उत्साह के साथ श्री राय की अगवाई की।


0 Comments