सीहोर। शासन द्वारा 0 से 6 वर्ष के बच्चों में पोषण स्तर को सुधारने के लिए राष्ट्रीय पोषण अभियान चलाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष सितम्बर माह को राष्ट्रीय माह के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी आंगनबाड़ी केन्द्र, सेक्टर परियोजना ब्लाक एवं जिला स्तर पर पोषण माह 31 अगस्त से 30 सितम्बर 2024 तक मनाया जायेगा। जिसका शुभारंभ शनिवार, 31 अगस्त से हो गया है। शुभारंभ के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्र क्रं. 96 और केन्द्र क्रं. 105 में किया गया। जिसमें वार्ड क्रं. 31 के केन्द्र क्रं. 98 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शहाना शफीक, केन्द्र क्रं. 105 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमारी तबस्सुम जहाँ, सहायिका श्रीमती रिजवाना, श्रीमती नाजनी का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर वार्ड की महिलाऐं पुरुष व बच्चे सम्मिलित हुए।

0 Comments