शिवराज सिंह चौहान के इछावर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र
सीहोर। रविवार, 18 अगस्त को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान का इछावर जाते समय इंदिरा नगर चौराहे पर भाजपा युवा नेता मनोज शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता शंकर लाल शर्मा एवं साथियों द्वारा ढोल धमाके एवं पुष्प हारों से भव्य स्वागत किया गया एवं बहनों द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर शिवराज मामा को राखी बांधी गई। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता रामपाल सिंह वर्मा, मनोज कुमार मालवीय (एडवोकेट), मनोहर सिसोदिया, प्रवीण पटेल मेवाड़ा, निहाल (जय) राठौर, रीना राठौर, पूनम राठौर, श्याम बाई विश्वकर्मा, गुड्डी बाई बड़ी संख्या में उपस्थित जनों ने पुष्प वर्षा से शिवराज मामा का स्वागत किया गया।

0 Comments