सीहोर । भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर यादव समाज द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। जिसमें घोड़े, बग्गी, ढोल ताशे, डीजे, भगवान श्री कृष्णजी की मनमोहक झाँकियाँ आकर्षण का केन्द्र रही। चल समारोह का स्थानीय परशुराम (कोतवाली) चौराहे पर भाजपा पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पं. महेश दुबे ने अपने साथियों के साथ जन्माष्टमी के पावन पर्व पर यादव समाज द्वारा निकाली गई भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभा यात्रा में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर , विधायक सुदेश राय, समाज सेवी अखलेश राय, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सीता राम यादव, चल समारोह अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, गोपाल पहलवान, पप्पू यादव, राहुल यादव, गब्बर पहलवान, विजय यादव, घनश्याम यादव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठजनों का पुष्पहार पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पं. महेश दुबे , हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष आशीष गुप्ता , मनहोर सिंह सरपंच , सुरेश मेवाडा , ज्वाला प्रसाद कुशवाह , राधे श्याम सेन , संजय प्रजापति , किशोर प्रजापति , दौलत सिंह मेवाडा , विजय दुबे , अजय दुबे , भगवान सिंह ठाकुर , यश दुबे , आदि सैकड़ों लोग भव्य चल समारोह में सामिल हुए ।

0 Comments