मुस्लिम समाज ने किया यादव समाज द्वारा निकाले गये चलसमारोह का भव्य स्वागत

सीहोर। सीहोर की गंगा जमनी तहजीब की मीशाल को कायम रखते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में यादव समाज द्वारा निकाले गये चलसमारोह का स्थानीय तहसील चौराहे पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। चल समारोह अध्यक्ष जितेंद्र यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल यादव, पार्षद घनश्याम यादव, एडवोकेट उमेश यादव सहित सभी यादव समाजजनों का पूर्व पार्षद अशफाक खान, पूर्व पार्षद साजिद शाह, मुस्लिम  त्योहार कमेटी अध्यक्ष अंसार पठान, समाजसेवी मज्जू भाई, औसाफ पठान, दाऊद भाई, शाहिद भाई, आसिफ पठान, साजिद पठान सहित मुस्लिम  समाज जनों ने चल समारोह का भव्य स्वागत किया



Post a Comment

0 Comments