हिंदू उत्सव समिति ने किया यादव चल समारोह का स्वागत



सीहोर । जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव समाज द्वारा निकाले गए जन्माष्टमी चल समारोह स्थानीय कोतवाली चौराहे पर हिंदी उत्सव समिति द्वारा चल समारोह में सामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर एवं वरिष्ठ नागरिकों को पुष्प माला पहना कर स्वागत किया एवं भगवान श्री कृष्ण की पूजन आरती कर सभी की सुख समृद्धि की कामना की इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता , महेश दुबे , शंकर प्रजापति,  सुभाष शर्मा , नंद किशोर राठौर ,राजेंद्र वर्मा , बाबू प्रजापति , सुनील अग्रवाल , दिलीप गांधी, पुरुषोत्तम मीणा , यश दुबे  , विजय दुबे , अजय दुबे , आदि लोगो ने स्वागत किया ।

Post a Comment

0 Comments