सीहोर। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर क्रिसेंट ग्रीन में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पधारे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद व्ही.डी.शर्मा से भाजपा स्वंसेवी प्रकोष्ठ के जिला मंत्री पूर्व पार्षद अनूप चौधरी ने भेट कर आरऐके कृषि महाविद्यालय को केन्द्रीय जैविक कृषि विश्व विद्यालय बनाने की मांग हेतु ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि पूर्व में मध्य प्रदेश शासन द्वारा सीहोर के आरऐके कृषि कालेज को कृषि विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव किया गया था। यदि सीहोर में भारत सरकार की मन्शानुरुप जैविक कृषि अनुसंधान को प्रोत्साहन देने हेतु केन्द्रीय जैविक कृषि विश्वविद्यालय खोला जाता है तो स्थानीय श्रमिकों एवं हजारों युवा शिक्षित बेरोजगार लोगों व अनेक शिक्षित को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही सीहोर का महत्व राष्ट्र स्तर पर बड़ेगा। उक्त मांग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी.शर्मा ने कहा कि मैं स्वयं भी आरएके कालेज सीहोर का छात्र रहा हूं। सीहोर से मेरा पुराना आत्मीय सम्बंध है। आर.ऐ.के.कृषि महाविद्यालय कृषि अनुसंधान हेतु पुरे देश में अपनी उत्कृष्ठ और अलग पहचान रखता है और वर्तमान में सीहोर जिले से ही केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान केन्द्र सरकार में है। जिनसे मैं इस कृषि विश्व विद्यालय शीघ्र बनाये जाने हेतु चर्चा कर सहयोग करुंगा। आने वाले दिनों में सीहोर के आर.ए.के.कृषि कालेज को लेकर कुछ अच्छा ही होगा। इस पर अनूप चौधरी ने श्री व्ही.डी. शर्मा का आभार व्यक्त किया।

0 Comments