2 सितम्बर से प्रारंभ होने जा रहे भाजपा सदस्यता के तहत वार्ड क्रं. 4,5,6 में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

सीहोर। आगामी 2 सितम्बर से प्रारंभ हो रही भाजपा के नवीन सदस्यता अभियान को लेकर शक्ति केन्द्र पल्टन ऐरिया गणेश मंदिर परिसर में वार्ड क्रं. 4,5,6 की एक आवश्यक बैठक भाजपा जिला महामंत्री रवि नागले, भाजपा आईटी सेल प्रभारी व जिला मंत्री प्रितेश राठौर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। जिसमें वार्ड एवं शक्ति केन्द्र प्रभारी लखन चौरसिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी 2 सितम्बर को सांय 5 बजे से भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ होने जा रहा है। जिसके तहत 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर या फिर नमो ऐप के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में महेन्द्र वर्मा, कांता कुशवाह, प्रदीप बिजोरिया, रिंकु राजपूत, हिमांशु चौरसिया, मनोहर सिंह गौर, द्वारका प्रसाद वर्मा, शंकर रैयकवार, विनोद शर्मा, जी.के.मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Post a Comment

0 Comments