सीहोर। आर्य समाज गंज सीहोर द्वारा 6 दिवसीय वेद ज्ञान की अमृत वर्षा कार्यक्रम का आज विधिवत प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम में गुरुकुल नर्मदा पुरम के आचार्य परम श्रद्धेय आनंद पुरुषार्थी जी एवं बिजनौर उत्तर प्रदेश से पधारे प्रसिद्ध भजन उपदेशक पंडित भीष्म जी आर्य सम्मिलित हुए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्ण सनातन पद्धति द्वारा विशेष यज्ञ करके किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्त्री पुरुष सम्मिलित हुए। तत्पश्चात पंडित भीष्म जी आर्य ने अपने सुंदर भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। भजनों के बाद आचार्य आनंद पुरुषार्थी जी ने वेदों की महिमा वेदों के मित्रों के माध्यम से ही प्रतिपादित की। आपने बताया की कैसे अनादि सृष्टि में परमपिता परमेश्वर ने मनुष्य मात्र के कल्याण के लिए वेद का ज्ञान चार ऋषियों अग्नि आदित्य वायु और अंगीरा के मस्तिष्क में प्रकाशित किया तत्पश्चात लंबे समय तक वेद श्रुति रूप में विद्वानों के हृदय में संकलित रहे। कालांतर में इन वेद मंत्रों को पुस्तक रूप में भी संकलित किया गया ।
वेद में ऐसा कोई सृष्टि का ज्ञान नहीं है जिसका वर्णन परमपिता परमेश्वर के द्वारा नहीं किया गया हो ,संसार की प्रत्येक विद्या एवं मानव समाज के लिए प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी ज्ञान वेदों मैं वर्णित है। मनुष्य इस ज्ञान के माध्यम से अपना कल्याण कर सकता है।आचार्य श्री ने बताया जिस प्रकार प्रत्येक वस्तु के साथ उसका निर्माता उसकी उपयोग की विधि यूजर मैन्युअल देता है उसी प्रकार सृष्टि उत्पत्ति के पश्चात परमपिता परमेश्वर ने भी इस सृष्टि के सफल संचालन हेतु यूजर मैन्युअल के रूप में वेद का ज्ञान मनुष्यों को दिया। संसार निरंतर वेदों से लाभान्वित हो रहा है ।अंत में शांति पाठ करके सभी श्रोताओं को विदा किया गया आर्य समाज के मंत्री आ रहे रितेश राठौर ने नगर के सभी श्रद्धालु जनों से प्रतिदिन कार्यक्रम में उपस्थित होने का आवाहन किया है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आर्य समाज के सभी पदाधिकारी, सभासद एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से तरुण जगबानी राजकुमार आर्य सूर्यकांत आर्य अनूप कौशल डॉक्टर सत्येंद्र तोमर,रश्मि तोमर श्रीमती श्वेता राठौर श्रीमती अनीता राठौर सुरेंद्र राठौर रामदीन आर्य बाबूलाल आर्य रामदयाल आर्य माखन परमार नरेश चंद्र आर्य रमेश आर्य वैभव आर्या विकास आर्य आर्यमन राठौरआदि उपस्थित रहे ।
0 Comments