राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर काव्य एंव विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया

हिन्दुओं को जातपात छोडक़र एक होने की आवश्यकता-पं.मोहितराम जी महाराज

सीहोर। स्थानीय माधव महाकाल आरोग्य आश्रम परिसर में राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर काव्य एंव विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सतीष पाठक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कथा वाचक संत मोहितराम जी पाठक एवं विशेष अतिथि गीतकार हरिओम दाऊ शर्मा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत युवा कवि लक्ष्मण चौकसे ने किया। सरस्वती वन्दना हीरालाल शर्मा ने की। गोष्ठी का संचालन डॉ.विजेन्द्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहितराम पाठक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन धर्म में कोई वंछित नही है। भगवान श्रीराम ने केवट, शबरी, भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा जैसे निर्धन वंछित को अपनाया। हम सभी हिन्दु जात-पात छोडक़र एक हो जाये। इस मौके पर उपस्थित कविगणों ने ब्रजमोहन सोनी, सुनील धाड़ी, महेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर शुभकामनाऐं दी। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में उपस्थितजनों ने पौधे भी रोपित किये गये। उपस्थित कविगणों में काव्यपाठ करने वालों में प्रमुख रूप से हरिओम दाऊ शर्मा, गोविन्द लोवानिया, हीरालाल जायसवाल, लक्ष्मण चौकसे, हीरालाल शर्मा, डॉ.विजेन्द्र जायसवाल, ब्रजेश पारासर, हेमा राठौर, सीमा शर्मा, आशोक राजपुत अभिमन्यु भावसार, जितेन्द्र नरोलिया, सुरेश शर्मा आदि ने काव्यपाठ कर उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अंत में आभार ब्रजेश पाराशर ने माना।


Post a Comment

0 Comments