वार्ड क्रं. 30 में होने जा रहे नपा पार्षद उपचुनाव में मज्जु खान भाजपा प्रत्याशी घोषित सेवा संकल्प के साथ वार्ड में विकास का नया आयाम स्थापित किया जायेगा-मज्जु खान

 


सीहोर। सीहोर नगर पालिका वार्ड क्रं. 30 में दिनांक 11 सितम्बर 2024 को होने जा रहे पार्षद उपचुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने भाजपा के कर्मठ व ईमानदार कार्यकर्ता मज्जु खान को वार्ड क्रं. 30 से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजप नगर मण्डल अध्यक्ष सुदीप सम्राट एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर मज्जु खान ने कहा कि वार्ड क्रं. 30 सबका साथ सबका विकास के संकल्प के वार्ड को एक विकसित एवं आदर्श वार्ड बनाया जावेगा। वार्ड वासियों को केन्द्र व राज्य सरकार की समस्त जनहितेशी योजनाओं को भरपूर लाभ दिलाया जावेगा। भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर मज्जु खान ने विधायक सुदेश राय, जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजप नगर मण्डल अध्यक्ष सुदीप सम्राट सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं विश्वास दिलाता हुं वार्ड वासियों के आशीर्वाद से अवश्य ही विजय होगी और वार्ड में विकास का नया आयाम स्थापित किया जावेगा। मज्जु खान को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर सभी वार्ड वासियों नें उन्हें बधाई व मुबारकबाद दी है।

Post a Comment

0 Comments