सीहोर। दिनांक 26 अगस्त 2024 दिन रविवार को जनपद पंचायत परिसर सीहोर में मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लखपति दीदी सम्मान समारोह एंव बैंक ऋण वितरण का आयोजन रखा गया आजीविका मिषन अंतर्गत संचालित दो संकुल स्तरीय संघो के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों से स्व सहायता समूह से जुडी दीदीयो ने प्रतिभाग किया, जिन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुडक़र समूह के माध्यम से अपनी अपनी आजीवीका गतिविधियां स्थापित की गई. जिनसे उनके जीवन में बहुत सारे बदलाव आए साथ ही वह दीदियां जो गरीबी में अपना जीवन यापन कर रही थी, वह आज बहुत अच्छे से अपना जीवन यापन कर रही हैं. और साथ ही अपनी आय लाख 50 हजार रूपये से अधिक अर्जित कर लखपति दीदी की श्रेणी में आ रही है. जिन दीदियों की वार्षिक आय स्व सहायता समूह से जुडने से पूर्व 50 से 60 हजार रूपये हुआ करती थी. उन्ही दीदीयो की वर्तमान में स्व सहायता समूह से जुडने के पश्चात 1 लाख 50 हजार रूपये से अधिक वार्षिक आय अर्जित की जाने लगी. उन सभी दीदियों को आज मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड प्रबंधक श्री जे एस गोयल एंव सहायक विकास खण्डव प्रबंधक श्री मनोहर मालवीय द्वारा लखपति दीदी सम्मान प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया, साथ ही मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, एचडीएफसी, बैंक ऑफ इंडिया से 17 स्व सहायता समूहो को 95 लाख रूपये का बैंक ऋण भी वितरण करवाया गया, साथ ही आजीविका मिशन सीहोर के विभिन्न संकुल स्तरीय संघ स्तर पर भी लखपति दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किये गये, उक्त आयोजन में संकुल स्तरीय संघ के पदाधिकारी एंव सीआरपी बैंक सखी, कृषि सखी एंव मिशन स्टाप से योगेन्द्र मालवीय व दीपक गिर उपस्थित रहे।


0 Comments