सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला सीहोर दिनांक 24 अगस्त 2024 को रेलवे गेट ,कंचन विहार कालोनी के पास हनुमान मंदिर पर क्षत्रिय व क्षत्राणियों ने बैठक आयोजन कर दो महत्वपूर्ण निर्णय लिये। जिसमें प्रथम निर्णय लिया गया कि हमारे आने वाली पीढी सनातन संस्कृति/धर्म शास्त्र से विमुख हो रही हैं । बडी चिंता की बात है, उन्हें हमारे धर्म शास्त्रों का भी ज्ञान होना व जुडऩा नितांत आवश्यक है। उसी को दृष्टिगत रखते हुए रामचरितमानस प्रशनोक्तरी रुप में युवा पीढ़ी को लिखित परीक्षा लेकर उनका सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक/रुझान पैदा करना है । इस हेतु रविवार दिनांक 1 सितम्बर 2024 को स्वामी विवेकानंद कालेज अवधपुरी पुराना भोपाल सीहोर रोड पर दोपहर 12 बजे आयोजन किया जावेगा।
इस आयोजन मे क्षत्रिय राजपूत समाज के युवा /युवतियां भाग लेने का अवसर दिया है । कार्यक्रम दो खण्डों मे प्रथम खण्ड कक्षा एक से आठवीं तक व द्बितीय खण्ड नवी से उच्चोतर तक एवं जिन्होने पढाई छोड़ दी है वह भी भाग ले सकेंगे।
इस प्रतियोगिता में दोनों वर्गो से तीन-तीन प्रथम द्बितीय व त्रतिय को पारितोषिक व प्रमाणपत्र दिये जावेगें।
अ.भा.क्ष.महा. के जिला अध्यक्ष ने कहा कि सर्व प्रथम हम अपने सजातीय युवाओं में सनातन संस्कृति में रुझान पैदा करें तत्पशचात अन्य समाजो के साथ मिल कर यह अलख जगायेंगे।कयोंकि हम सुधरेंगे युग सुधरेगा। हम बदलेंगे युग बदलेगा।
इसके साथ ही युवा प्रकोष्ठ अ.भा.क्ष.महा.जिला सीहोर का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्माति से. युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर श्री हेमेन्द्र सिंह तोमर सीहोर को मनोनीत किया। श्री तोमर युवा कार्य कारणी का शीघ्रातिशीघ्र गठन करेंगे।
सभी उपस्थित सदस्यों द्बारा श्री हेमेन्द्र तोमर को बधाई दी।श्रीतोमर ने भी भरोसा दिलाया कि समाज हित में हर सम्मव प्रयास कर नई पहचान दिलायेंगे।
बैठक की अध्यक्षता श्रीगणेश सिंह चौहान जिला अध्यक्ष अ.भा.क्ष.महा.एवं समभागिय अध्यक्ष डा.महेंद्र सिंह राठौड़ जितेंद्र सिंह राठौड,़ धीरेन्द्र सिंह राजावत, शैलेंद्र सिंह चंदेल, महेंद्र सिंह चौहान, गोपाल सिंह ठाकुर, मुकेश दरबार, हेमेन्द्र सिंह तोमर, शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, राघवेंद्र सिंह गौर, रविंद्र सिंह राजपूत, अनरुधसिहं चौहान, निक्की चौहान, छतरसिंह चौहान, गौरव सिंह चौहान, कुलदीप सिंह देवड़ा, डॉ.सतेन्द्र सिंह तोमर, क्षत्राणी श्रीमति प्रमिला राठौड़ व महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि तोमर आदि उपस्थित थीं। अंत मे अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा द्बारा सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एकजुट होकर समाज हित व राष्ट्र हित में कार्य करने की अपील की।
0 Comments