सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर विद्यालय प्रमुख युवा तरुणायी ख़ुशहाल मोटवानी के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा भोपाल नाके से बड़ी संख्या में कार व बाईक से डीजे के साथ जुलूस निकाला। जिसमें युवाओं ने जमकर आतिवाशी चालाई और डीजे पर खूब थिरकते नजर आये। जुलूस नदी चौराहा पहुँचा जहां पर रात्रि 9 बजे हर्षोल्लास के साथ मंच पर आतिशबाजी, स्प्रे व ढोल ताशे के साथ 20 केक की लाईन लगाकर केक कटवाये गये। इस अवसर उनके प्रिय मित्र हर्ष परमार , राज खरे की टीम ने एक अलग ही खुशी का माहौल नजर आ रहा था। इस मौके पर सेकड़ों युवाओं ने खुशहाल को जन्म दिन की बधाई व शुभकामनाऐं दी।

0 Comments