उत्कृष्ट सेवा को मिला सम्मान प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

 उत्कृष्ट सेवा को मिला सम्मान

सीहोर। पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, जिला कलेक्टर, सीहोर मुख्य कार्यापालन अधिकारी, जिला पंचायत सीहोर, सुदेश राय विधायक सीहोर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के अलावा जिला प्रशासन का संपुर्ण अमला एंव विभिन्न जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस मौके पर उन समाजसेवियों एवं अधिकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया, जिनके  द्वारा पुरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन किया गया। जिसमें पीएम एक्सीलेंस शासकीय चंद्रशेखर आजाद स्नाकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर के राजेश कुमार प्रजापति को जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर एवं कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रजापति  द्वारा अपने दायित्वों का पुरी इमानदारी निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट सेवा दिये जाने पर किया गया है। उनके सम्मानित होने पर उनके मित्रगणों ने उन्हें शुभकामनाऐं दी है।


Post a Comment

0 Comments