जाति आधारित जनगणना एवं संख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रों में हिस्सेदारी सहित 9 मुद्दों के लेकर आंदोलन के तहत राष्ट्रपति के नाम राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) ने सौंपा ज्ञापन

सीहोर। राष्ट्रीय व्यापी धरना प्रदर्शन के दूसरे चरण में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा द्वारा महामहीम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन कलेक्टर सीहोर को सौंपा गाय जिसमें बताया गया कि देश में राजनैतिक पार्टियों द्वारा तरह-तरह के मुद्दे उठाये जा रहे है लेकिन जाति आधारित जनगणना  एवं संख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रों में हिस्सेदारी को लेकर किसी भी प्रकार के मुद्दे नहीं उठाए जा है। जिसके लिए हम देश के 32 राज्यों में उपरोक्त विषय के सन्दर्भ में चरणबद्ध तरीके से निम्रलिखित मांगे की गई है,जिसमें प्रमुख रूप से केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना करायी जाय एवं संख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रो मे ओबीसी को हिस्सेदारी सुनिश्चित किया जाय तथा एससी, एसटी का भी बढ़ी हुई संख्या के अनुपात में भी आरक्षण बढ़ाया जाय।

इडब्ल्युएस आरक्षण लागू होने के बाद अब 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा समाप्त हो गयी है। इसलिए जब तक जाति आधारित जनगणना नहीं होती तब तक मण्डल कमीशन के आंकड़े के मुताबिक ओबीसी को 52 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाय।
ओबीसी से असंवैधानिक क्रीमीलेयर हटाया जाय तथा एससी पर क्रीमीलेयर लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लिया जाय।
केन्द्र सरकार द्वारा ओबीसी के विकास के लिए बजट न देने एवं एससी, एसटी के विकास के लिए भी पर्याप्त बजट न देने के विरोध में।
बिहार में जाति आधारित गणना के बाद ओबीसी, एससी, एसटी के बढ़ाये आरक्षण पर हाइकोर्ट की रोक को सुप्रीम कोर्ट ने भी जारी रखा है। इसलिए बिहार आरक्षण को संविधान की नौवी अनुसूची में डाला जाय।
कई राज्यों में ओवीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण भी लागू हीं है इसलिए सभी राज्यों में तत्काल मण्डल कमीशन में बतायी गयी ओबीसी की संख्या के आधार पर उसी अनुपात में आरक्षण लागू किया जाय।
रिजर्वेशन इम्पलीमेंटेशन ऐक्ट बनाया जाय, जिससे एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण के साथ हो रही धोखाधड़ी को रोका जा सके। निजी क्षेत्रो में भी आरक्षण लागू किया जाय। एमएसपी गारणटी कानून बनाया जाय। उपरोक्त मुद्दो को लेकर आंदोलन के प्रथम चरण में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (आबीसी) मोर्चा द्वारा सीहोर जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थितजनों में बी.एस.भदोरिया राष्ट्रीय मूल निवासी दिव्यांग संघ प्रदेश अध्यक्ष, जितेन्द्र मालवीय सीहोर जिलाध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी, राजेश मालवीय भारतीय युवा मोर्चा जिला संयोजक, जनम सिंह परमार भारतीय युवा मेर्चा प्रदेश अध्यक्ष, बाबूलाल करंजिया, धनसिंह पंडित मजदूर संघ जिलाध्यक्ष, कमलसिंह, कन्हैयालाल, भगवत सिंह सूर्यवंशी, लखन राठौर, देवेन्द्र मेवाड़ा, मनीष जामले, धर्मेन्द्र कामले, धूलसिंह धम्म इछावर विधानसभा प्रभारी बीएनपी, घनश्याम वर्मा आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments