एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वार्ड क्रं. 6 में किया गया वृक्षा रोपण

सीहोर।  शनिवार, 31 अगस्त 2024 को वार्ड क्रं. 6, केन्द्र क्रं. 09 में पौषण माह का शुभारंभ किया गया। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद द्वारा पौषण माह की गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिये हितग्राहियों को प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि पौषण से हर बच्चा स्वस्थ रहे। इस मौके पर प्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम थीम अनुसार पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि श्रीमती विद्या प्रदीप बिजोरिया, सतीष वर्मा, राजेन्द्र राजपूत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता राठौर, सहायिका सुशीला सेन, श्यामा विश्वकर्मा, उर्मिला त्यागी, सीमा परमार, आयूश, रेखा वर्मा, हर्षवर्धन आदि सम्मिलित थे।



Post a Comment

0 Comments