सामाजिक न्याय परिषद ने पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती पर किया कार्यक्रम आयोजित



सीहोर।  सीहोर में बाबासाहेब अंबेडकर धर्मशाला में सामाजिक समानता के पुरोधा ललई सिंह यादव जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघप्रिय कमलेश बौद्ध राष्ट्रीय संयोजक धम्म सेवक संघ एवं उपस्थित अतिथि साथियों ने सभी महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ललई सिंह यादव जी ने सामाजिक समानता देश में फेले  पाखंड के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी जिसके कारण उनकी ढाई सौ बीघा जमीन भी बिक गई,परन्तु उन्होंने हार नहीं मानी। ललई सिंह यादव वह महान शख्सियत है जो लाखों तोपों के बीच में अकेले डटकर मुकाबला करने की हिम्मत रखते थे ,इस मौके पर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष एस एल बौद्ध, राम सिंह यादव नर्मदा प्रसाद फौजी, लखन लाल पुरबि हरिप्रसाद प्रभु लाल भारती हरिओम बौद्ध लाल सिंह बौद्ध नर्मदा प्रसाद बौद्ध लक्ष्मी दोहरे, सरिता, कृष्णा वीरू जाटव धर्मेंद्र कचनारिया नर्सिंग भारती आदि कई साथी कार्यक्रम में उपस्थित रहे अंत में कार्यक्रम का आभार एस एल बौद्ध ने किया।

Post a Comment

0 Comments