चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीहोर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा 27 नवंबर 2026 को बाल विवाह के विरुद्ध जनजागरूकता लाने एवं बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. तृप्ता झा एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. गणेश लाल जैन तथा विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमिला जैन, सहायक प्राध्यापक डॉ. निधि दिनकर, डॉ. मेघा बैरागी, डॉ. मौली थॉमस, डॉ. पूर्णिमा परिहार, डॉ. विशाल परमार, डॉ. खजूरिया, डॉ. श्याम कुमार, डॉ. योगेन्द्र यति एवं डॉ. दीपक बकोरिया सहित डॉ. सचिन उपस्थित रहे। इनके साथ महाविद्यालय के अन्य समस्त प्राध्यापकगण, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. निधि दिनकर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने, बच्चों के अधिकारों एवं शिक्षा की रक्षा करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ ली।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुरीति नहीं, बल्कि बच्चों के बचपन, शिक्षा, स्वतंत्रता एवं उज्ज्वल भविष्य के अधिकारों का हनन है। इस समस्या का समाधान केवल कानूनी प्रयासों से ही नहीं, बल्कि शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता से संभव है।
समाजशास्त्र विभाग द्वारा विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे अपने परिवार, पड़ोस एवं समुदाय में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा सामाजिक परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम का संदेश रहा—
"बचपन को विवाह के बंधन में नहीं, बल्कि शिक्षा और सपनों के आकाश में उड़ान भरने का अवसर दें।"
"बाल विवाह मुक्त समाज ही शिक्षित, समानतापूर्ण एवं सशक्त भारत की आधारशिला है।"
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक सामाजिक चेतना विकसित करना तथा बाल विवाह मुक्त भारत के राष्ट्रीय अभियान में सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

0 Comments