उगते हुए सूर्य को अधर््य देने के साथ ही छठ महापर्व का हुआ समापन


सीहोर। शहर में निवासरत भोजपुरी समाज के लोगों द्वारा रविवार को डूबते हुए सूर्य को अधर््य दिया एवं सोमवार को उगते हुए सूर्य देव को अधर््य देकर पर्व का समापन किया। जैसा कि समाज के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार झा ने मंच से छठी माई की गाथा के बारे में बताया एवं कहा कि छठ महापर्व आस्था श्रद्धा पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञ्यता का प्रतीक है। रविवार को सांयकालीन अधर््य के समय अन्र्तराष्ट्रीय कथा वाचक पं.श्री प्रदीप मिश्रा जी, विधायक श्री सुदेश राय धर्म पत्नि श्रीमती अरूणा राय सहित, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमीता अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक छठ माई के प्रांगण में छठ माई की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमती अरूणा राय ने भोजपुरी समाज की महिलाओं के साथ पूजा अर्चना की। इसी दौरान मंच पर चल रहे स्वरांजली कार्यक्रम में भजन संध्या में ठछ माई के गीतों पर पं.प्रदीप मिश्रा जी, विधायक श्री सुदेश राय एवं श्री प्रिंस राठौर झूम उठे। तत्पश्चात रात्रि में ही सुन्दर काण्ड का भी आयोजन रखा गया था, जिससे पूरी रात घाट पर चहल-पहल रही।

भोजपुरी समाज के लोगों ने मंचासीन विधायक श्री राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर व पं.प्रदीप मिश्रा जी से घाट निर्माण की बात कही। जिस पर दोनों जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने वादा किया कि आगामी फरवरी माह से घाट निर्माण का कार्य शुरु होगा, जो कि वर्तमान घाट की लम्बाई से लगभग तीस मीटर और लम्बाई बढ़ेगी एवं पुरे घाट को लाल पत्थर से सुसज्जित किया जावेगा।

पं.प्रदीप मिश्रा जी के सानिध्य में ही सांयकालीन छठ माता की आरती हुई तत्पाश्चात सभी व्रति महिलाओं ने एक दूसरे को नाक से सिन्दूर पहनाया, जिसका की आनन्द श्रीमती अरूणा राय एवं श्रीमती अमिता अरोरा ने भी लिया। सोमवार को सभी भक्तगण सुबह पांच बजे से ही घाट पर पहुंचकर छठ माता के गीत गाकर आपस में बधाई दे रहे थे। जैसे ही अधर््य का समय हुआ गाय के दूध से सभी लोगों ने सूर्यदेव को अधर््य दिया एवं आपस में प्रसाद वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी एवं जनमानस के लिये सुख समृद्धि की कामना की।



Post a Comment

0 Comments