प्रदोष काल और स्थिर लग्न में आज मनाई जाएगी दीपावली-पं सुनील शर्मां


सीहोर। दीपोत्सव पर्व 6 नवंबर शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है जोकी 11 नवंबर बुधवार तक मनाया जाएगा। l पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज रविवार को स्वाति नक्षत्र में दीपावली मनाई जाएगी l 8 नवंबर रविवार को सुबह 10:23 से 9 नवंबर सोमवार को सुबह 11:01 तक अमावस्या तिथि रहेगी l शास्त्र मान्यता अनुसार प्रदोष काल में अमावस्या तिथि का होना श्रेष्ठ माना गया है इसलिए रविवार शाम को भगवान शिव शक्ति नंदन प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर आदि देवताओं की पूजा अर्चना की जाएगी दीपावली के दिन भूमि भवन दुकान व नई योजनाओं का शुभारंभ श्रेष्ठ है दीपावली की समय अवधि में बर्तन, वस्त्र ,आभूषण व वाहन खरीदना श्रेष्ठ माना गया है इसलिए इस अवधि में अधिकतम वस्तु खरीदी जाती है दीपावली को श्री यंत्र की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। सोमवार 9 नवंबर को स्नान दान सोमवती अमावस्या रहेगी अमावस्या को मुख्यतः पितरों की पूजा होती है।

 9 नवंबर सोमवार को प्रतिपदा एकम तिथि सुबह 11:02 से प्रारंभ होकर 10 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12:09 तक रहेगी l उक्त समय अवधि के उदया तिथि में गौ माता पूजन, गोवर्धन पूजा के साथ ही अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा हिंदू धर्म की मान्यता अनुसार इस दिन गौमाता के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विशेष पूजा अर्चना की जाती है l 11 नवंबर मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग अमृत सिद्धि योग रहेगा इस दिन अनुराधा नक्षत्र में भाई दूज पर्व मनाया जाएगा बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी सफलता और सुख समृद्धि की कामना करती हैं इस दिन यमुना में स्नान का विशेष धार्मिक है l दीपावली पूजा मुहूर्त प्रातः काल अमृत चौघड़िया 10.41 से दोपहर 12.04 तक, शुभ चौघड़िया दोपहर 1:28 से 2.52 तक, प्रदोष काल शाम 5.40 से 7.16 तक, गोधूलि बेला शाम 5.20 से 6.10 तक, वृषभ लग्न शाम 6.10 से रात्रि 8.11 तक, अमृत चौघड़िया रात्रि 7.18 से 8.52 तक, सिंह लग्न मध्य रात्रि 12.18 से 2.42 तक


Post a Comment

0 Comments