विधायक राय के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन में हास्य कवि जानी देंगे प्रस्तुति शहर की ऑडियंस ने की थी हास्य कवि जानी बैरागी की डिमांड शहर के लिसा टॉकीज मैदान पर शुरू हुई कवि सम्मेलन की बड़ी तैयारी प्रसिद्ध कवि शायर लाफ्टर सीहोर में करेंगे काव्य हास्य व्यंग मिमिक्री



सीहोर। लिसा टॉकीज मैदान पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। विधायक सुदेश राय के जन्म दिवस पर आगामी 17 नवंबर मंगलवार को सीहोर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। शहर की ऑडियंस की डिमांड पर धार जिले के लोकप्रिय हास्य कवि जानी बैरागी को भी आमंत्रित कर लिया गया है। 

देश के प्रसिद्ध कवि शायर गीतकार लाफ्टर सीहोर में काव्य पाठ गजल गीतों के साथ हास्य व्यंग मिमिक्री की प्रस्तुति देंगे। राष्ट्रीय कवि जहां देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर व्यंग्य बाण चलाएंगे वही लाफ्टर मिमिक्री और हास्य कवि व्यंग्य रस से दर्शकों को देर रात तक गुदगुदायेंगे।


विधायक सुदेश राय के लाखों समर्थक शुभचिंतक पारंपरिक रूप से लीशा टॉकीज मैदान पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन करेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर में बरसों से होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों के आयोजन की पारंपरिक श्रृंखला को राय परिवार बीते कई सालों से जीवित रखे हुए हैं। नागरिकों की अत्यंत मांग पर विधायक सुदेश राय के जन्मदिवस पर राय परिवार अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजन की परंपरा का निर्वहन करने जा रहा है।


युवा भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल ने बताया कि कवि सम्मेलन का संचालन देवास के प्रसिद्ध कवि शशिकांत यादव सबरस के द्वारा किया जाएगा। उज्जैन के लोकप्रिय हास्य कवि रोहित झन्नाट, कानपुर के व्यंग्य हास्य कवि हेमंत पांडे कानपुर लाफ्टर शो फेम और पद्मश्री डॉ सुनील जोगी हास्य सम्राट नई दिल्ली श्रीमती शबीना अदीब गीत गजल लखनऊ कपिल शर्मा फेम अंतरराष्ट्रीय शायर भी प्रस्तुति देंगे। शहर की जनता की मांग पर धार जिले के लोकप्रिय हास्य कवि जानी बैरागी को भी कवि सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के मुख्य सूत्रधार कहानी कार पंकज पुरोहित रहेंगे।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को लेकर लीशा टॉकीज मैदान में विशाल मंच बनाया जा रहा है। मैदान में रोशनी लिए हाईलैंप लगाए जा रहे हैं। कवि सम्मेलन सुनने आने वाले दस हजार से अधिक नागरिको की बैठने व्यवस्था की जा रही है। 


Post a Comment

0 Comments