एक दीया, एक संकल्प – बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश लेकर आगे आए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर


सीहोर। दीपावली के पावन पर्व पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन जिला सीहोर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर जी ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि न तो बाल विवाह करें और न ही अपने आसपास किसी का बाल विवाह होने दें। बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। हम सभी को मिलकर इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए।


नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर जी ने स्वयं भी बाल विवाह के खिलाफ संकल्प लिया और समाज के प्रत्येक व्यक्ति से इस मुहिम में सहभागी बनने का आह्वान किया।


इस दौरान उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन सीहोर, द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं सराहनीय पहल की प्रशंसा की। 

दीपावली के इस पावन अवसर पर दिया गया यह संदेश समाज को एक नई दिशा देने वाला है। आइए, इस दीपावली एक दीया खुशियों का जलाएं और एक संकल्प बाल विवाह मुक्त भारत का लें।


संकल्प – न बाल विवाह करेंगे, न होने देंगे, हर बच्चे को सुरक्षित बचपन और उज्ज्वल भविष्य देंगे।

Post a Comment

0 Comments