सीहोर। मध्यप्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और देवास जिले में शराब माफिया द्वारा पुलिस अधिकारी खाते गाँव के टीआई स्व.श्री दिलीप पुरी की हत्या के विरोध में सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोतवाली चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और माफिया राज समाप्त करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली चौराहे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का हाथ पकडक़र मानव श्रृंखला बनाई और प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के हौसले बुलंद हैं तथा अब पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं।
------------------------
माफियाओं पर कार्रवाई करे सरकार-राजीव गुजराती
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। जब पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से माफियाओं को संरक्षण देना बंद करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश में बढ़ते अपराधों और माफियाओं के आतंक पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया, तो कांग्रेस जिला स्तर पर व्यापक आंदोलन करेगी।
------------------------------
कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी हुए शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विष्णु प्रसाद राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, राजेन्द्र वर्मा, विवेक राठौर, सुनील दुबे, सीताराम भारती, रमेश गुप्ता, निशांत वर्मा, नरेन्द्र खंगराले, रामायण प्रसाद शुक्ला, प्रेमनारायण परमार, मजीद अंसारी, इरफान लाला, मांगीलाल टिमरई, के.के.रिछारिया, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, संतोष मालवीय, मोनू शर्मा, ब्रजेश पाटीदार, विजय चौहान, सोनु विश्वकर्मा, मनीष मेवाड़ा, हरिओम सिसोदिया, शुभम त्यागी, तनिश्क त्यागी, लक्की सक्सेना, नायाब खान, विनोद दुबे, राहुल गोस्वामी, भगवत सिंह सिलावट, किशोर यादव, नन्दकिशोर मालवीय, अरबाज खान, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

0 Comments