विधायक सुदेश राय ने किया 2 करोड रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण बुजुर्गों से विधायक सुदेश राय ने कराया लोकार्पण और भूमिपूजन


सीहोर। ग्रामीण क्षेत्र मुंजखेड़ा, जमुनिया शेखपुरा के बुजुर्गों को विधायक सुदेश राय ने मंगलवार को बड़ा सम्मान दिया। उप स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया तालाब,उप स्वास्थ्य केंद्र शेखपुरा,श्यामपुर रोड से ग्राम मुंजखेड़ा तक मार्ग निर्माण कार्य का भूमि पूजन और लोकार्पण विधायक सुदेश राय ने क्षेत्र के बुजुर्गों से कराया। गांव पहुंचने पर विधायक सुदेश राय का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो और ग्रामीणजनों ने ढोल बजवाकर आतिशबाजी चलाकर मिठाई बांटकर,फूलों की वर्षा कर फूल मालाए पहनाकर जोरदार स्वागत किया।भूमि पूजन लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र के सरपंच सचिव भाजपा मंडल पदाधिकारी ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 


विधायक सुदेश राय ने कहा कि नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया तालाब का निर्माण ₹55.08 लाख रुपए से किया गया है। उप स्वास्थ्य केंद्र शेखपुरा का निर्माण भी ₹55.08 लाख से हुआ है। श्यामपुर रोड से ग्राम मुंजखेड़ा तक मार्ग निर्माण ₹94.02 लाख रुपए से होगा।


विधायक सुदेश राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के चौमुखी विकास की बात कही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों को लेकर सक्रिय बने हुए हैं ।


 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश के साथ मध्य प्रदेश जिला और हमारे विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो रहा है नई सड़के बना रही है अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है पुल भी बन रहे हैं कारखाने का भी निर्माण हो रहा है बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है किसानों को उपज का सही दाम मिल रहा है। भूमि पूजन लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप दोराहा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, गोविंद पाटीदार,जिला मंत्री दिनेश मेवाड़ा, एलम दांगी,अरविंद सिंह दांगी, पवन पाटीदार राम सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण जन मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments