किराना दुकान पर अवैध पटाखा विक्रय की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई


सीहोर, 03 नवम्बर 2026   दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में अवैध पटाखों के विक्रय एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम श्री तन्मय वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के निर्देशानुसार थाना कोतवाली अंतर्गत कस्बा पीली मस्जिद के पास स्थित एक किराना दुकान पर अवैध रूप से पटाखों के विक्रय की सूचना मिलने पर संयुक्त कार्रवाई की गई।


   कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सीहोर श्री अमित सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली श्री गिरीश दुबे, पुलिस थाना कोतवाली की टीम एवं नगर पालिका का अमला शामिल रहा। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध पटाखा विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments