बीएसआई पर इंटर डिस्ट्रीक क्रिकेट प्रतियोगिता में सीहोर ने रायसेन को 190 से हराया, दूसरे मैच में विदिशा के खिलाफ बढ़त हासिल की


सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर बीडीसीए के सहयोग से जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा इंटर डिस्ट्रीक अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहले मैच में सीहोर ने रायसेन को 190 रन के विशाल अंतर से हराया था, वहीं दूसरे मैच में सीहोर ने विदिशा के खिलाफ बढ़त हासिल की है। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय ने प्रतियोगिता को लेकर एक समिति का गठन किया है। जिसमें एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा सहित अन्य मौजूद है। बीडीसीए के पर्यवेक्षक मुजीब उद्दीन, आशीष शर्मा, अतुल त्रिवेदी, मैच के निर्णायक नागेन्द्र व्यास, श्रेषय नायर, मदन कुशवाहा, रोहित धाकड़ और मृदुल सक्सेना आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

बीएसआई मैदान पर पहला मुकाबला सीहोर रायसेन के मध्य खेला गया था। इसमें सीहोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 ओवर में 10 विकेट खोकर 235 रन बनाए थे, इसमें आहद ने 85 रन, राजवीर साहू ने 65 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायसेन 45 रन पर सिमट गइ। सीहोर की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियांश मालवीय ने 10 ओवर में 9 मैडन, 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

दूसरे मुकाबले में विदिशा के खिलाफ बढ़त हासिल की

डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार को पहले दिन सीहोर और विदिशा के मध्य मैच खेला गया। इसमें पहले दिन विदिशा टीम 53 रन ही बना सकी। इसमें अरीम अली ने विदिशा की ओर से 20 रन बनाए थे। सीहोर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यनवर्धन ने 8 ओवर में 5 मैडन देकर 4 रन देकर 5 विकेट, अनिभनव राठौर ने 2 विकेट, प्रियांश् मालवीय, आर्यन तोमर ने 1-1 विकेट हासिल किया। सीहोर ने 50 ओवर में पहले दिन 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर बढ़त हासिल की। सीहोर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राजवीर ने 24 रन, चंद्रभान ने 21 रन और आहद ने 22 रन की पारी खेली। रविवार को भी मैच जारी रहेगा।


Post a Comment

0 Comments