शासकीय विद्यालय निपानिया कलां के विद्यार्थी पियुष गौर जिले में प्रथम


सीहोर। शासकीय विद्यालय निपानिया कलाँ के प्रतिभाशाली छात्र पियुष गौर ने मोगली उत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों में हर्ष एवं उत्सव का माहौल है। मोगली उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवेदनशीलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। विद्यार्थी की इस शानदार सफलता पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वर्षा नाईक, खेल शिक्षिका श्रीमती जीपी वर्मा, भारत सिंह गौर, नीरजा तोमर, संजय जैन, जितेन्द्र जोशी, मीना तिवारी, दिनेश परमार, रेखा सूर्यवंशी, राजमल वर्मा, ओपी चौधरी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास, अथक मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास एवं विद्यार्थी की मेहनत का परिणाम बताया। यह जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।



Post a Comment

0 Comments