सीहोर, 30 अक्टूबर 2026 युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने एवं उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, सीहोर एवं शासकीय आईटीआई शाहगंज के संयुक्त तत्वावधान में 30 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई शाहगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 04 कंपनियों ने सहभागिता की, जिनके माध्यम से रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक 164 युवक-युवतियों ने भाग लिया।
रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभागियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 44 युवक-युवतियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
.jpg)
0 Comments