जिला जेल में नशा मुक्ति अभियान के तहत बंदियों को किया जागरूक


 सीहोर, 02 अक्टूबर 2026    गांधी जयंती के अवसर पर जिला जेल में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अल्कोहॉलिक्स एनोनिमस एवं बेटर फॉर रिप्यूजी वेलफेयर सोसायटी सीहोर के सहयोग से जेल में निरुद्ध 313 बंदियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बंदियों द्वारा नशा मुक्ति अभियान पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। बंदियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

     कार्यक्रम में बंदियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर की जिला विधिक सेवा प्राधिकारी श्रीमती स्वप्नश्री सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री सलोनी श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री नंदनी पटेल, जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल, उप अधीक्षक श्री दिलीप नायक सहित जेल का स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments