सीहोर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर के नेतृत्व में हजारों की संख्या में निकाली गई माता जी की चुनरी यात्रा का अ.जा.ज.पि.वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र खंगराले के नेतृत्व में कोतवाली चौराहे पर मंच बनाकर परिषद द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार के.जी.बैरागी द्वारा नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर एवं विवेक राठौर का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया। वहीं मंच पर राठौर समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीता राठौर तथा चम्पालाल राठौर, रमेश आर्य , शांति लाल राठौर, मुकेश राठौर एवं अन्य वरिष्ठजनों का परिषद के प्रदेश महामंत्री खंगराले द्वारा स्वागत कर चुनरी यात्रा में शामिल महिला एवं पुरुषों पर पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से तत्कालीन पार्षद श्रीमती आरती नरेन्द्र खंगराले, पत्रकार रमेशचन्द्र वाजपेयी, पूर्व सरपंच नन्द किशोर मालवीय, नेतराम दोहरे, विश्वजीत सिंह, वीना राठौर, मोर सिंह नायक, भागीरथ अहिरवार, ओमप्रकार अहिरवार, बालमुकुन्द ठैकेदार, किशोरीलाल यादव, भागीरथ भारती, हरिप्रसाद अहिरवार, संतोष राठौर, हृदेश राठौर, भगवत सिंह सिलावट, हेमलता वशिष्ठ, प्रीति राठौर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 Comments