सीहोर, 01 अक्टूबर 2026 जिला चिकित्सालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाऊखेडी ब्लॉक इछावर में राज्य स्तरीय सार्वजनिक स्वास्थ्य पर्यवेक्षण के अंतर्गत निरीक्षण एवं कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु विशेषज्ञ दल का भ्रमण हुआ।


     इस अवसर पर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र राज्य शाखा, भोपाल के सदस्य डॉ. कमलेश मंदरिया एवं अपर निर्देशक राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र भोपाल डॉ. अनिल कुमार शर्मा द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में संचालित विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों की तैयारियों, क्रियान्वयन एवं निगरानी व्यवस्था से संबंधित जानकारी का संकलन एवं समीक्षा की गई। जिला स्तर से डॉ. रुचिरा उइके, जिला सर्विलेंस अधिकारी एवं अन्य संबंधित जिला अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।