सीहोर। सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 4 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 66 में आँगन मिलन सेवा एवं सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों को सराहा गया तथा उपस्थित माताओं-बहनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गगन नामदेव उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल मंत्री निर्देश पाटीदार, पार्षद राजेश मांझी, परियोजना अधिकारी सुश्री नीलम शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रत्ना ताम्रकार, जिला चिकित्सालय की नर्सिंग अधिकारी श्रीमती छाया शर्मा तथा शहरी आशा कार्यकर्ता श्रीमती एलम मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी अतिथियों एवं लाभार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

0 Comments