सीहोर। वार्ड क्रमांक 17 के युवा विवेक टाँक ने क्षेत्रवासियों के साथ विद्युत विभाग पहुंचकर कर अधिक्षण यंत्री पूनम तुमराम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वार्ड क्रं. 17 स्थित गांधी कॉलोनी सहित वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में खुले में लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित किए जाने की मांग उठाई गई है। रिहायशी क्षेत्रों एवं सार्वजनिक आवागमन वाले स्थानों पर बिना सुरक्षा घेरे के लगे ट्रांसफार्मरों के कारण आम नागरिकों, बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा को लेकर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विवेक टाँक का कहना है कि शीतला माता मंदिर गंज लोधी मोहल्ल के पास एवं राजबिहार कॉलोनी सहित कई स्थानों पर विद्युत ट्रांसफार्मर खुले में लगे हुए हैं तथा उनके आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। ऐसे में किसी अप्रिय विद्युत दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
मांग में कहा गया है कि वार्ड क्रमांक 17 की गांधी कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण करवाकर खुले में लगे सभी विद्युत ट्रांसफार्मरों को चिन्हित किया जाए। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफार्मरों के चारों ओर मजबूत बाउंड्रीवाल अथवा नियमानुसार सुरक्षा घेरा बनवाया जाए।
विवेक टाँक ने जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग से आवश्यक कार्रवाई शीघ्र किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके।
इस मौके पर प्रमुख रूप से विवेक टांक, पंकज शर्मा, पूर्व पार्षद सतीष गरोठिया, अभिषेक लोधी, गौरव टांक, अंकित खरे, गौतम देशराज, आर्यन खोडिय़ा, अभिषेक कछवाय, मयंक चालंदेले, आदर्श पटेल, देवू खरे, अभिषेक उइके सहित क्षेत्र के नागरिकगण उपस्थित रहे।

0 Comments