कर्तव्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। 38 हजार करोड़ रूपए हुआ स्कूल शिक्षा विभाग का बजट


  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में शासकीय सांदीपनि विद्यालय क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आए हैं। प्रदेश में वर्ष 2002-03 तक स्कूल शिक्षा का बजट लगभग 400 करोड़ रूपए था, लेकिन आज राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप यह बजट 38 हजार करोड़ रूपए तक पहुंचा है। स्कूलों में अधोसंरचनात्मक विकास के साथ, आधुनिक लैब, खेल गतिविधियां सहित उच्च गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


हर वर्ष पदोन्नति के लिए होगी डीपीसी


          मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी भविष्य में निकलने वाली शासकीय भर्तियों में शामिल हो सकते हैं। राज्य सरकार ने अब तक 85 हजार से अधिक शासकीय पदों पर युवाओं को नौकरी प्रदान की है। इनमें 15 हजार पद स्कूल शिक्षा के थे, अब 20 हजार पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है। प्रदेश में 1 लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया, इससे विभागों में पद रिक्त हुए, जिन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है। कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए हर वर्ष डीपीसी भी निरंतर होगी।


          मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्कूल से पढ़ाई कर निकलने वाले बच्चों को नीट की तैयारी के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को 1 लाख 35 हजार से अधिक लैपटॉप वितरित किए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में स्कूल टॉपर बच्चों को स्कूटी की सौगात भी मिली है। कई बच्चों ने लैपटॉप और स्कूटी दोनों के पुरस्कार प्राप्त किए हैं।


आशीर्वाद की तरह है दिवंगत कर्मचारियों के परिजन के लिए अनुकम्पा नियुक्ति : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह


          स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रतिदिन श्रेष्ठतम कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दूरगामी सोच के बिना अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का यह कार्य संभव नहीं था। यह अनुकम्पा नियुक्ति एक प्रकार से दिवंगत कर्मचारियों के परिजन के लिए आशीर्वाद की तरह है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामान्य भर्ती, पदोन्नति और अनुकम्पा नियुक्ति को प्राथमिकता प्रदान की है। प्रदेश में शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ भी मिला है। नई भर्तियों के साथ ही सालों से लंबित शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने का कार्य भी हुआ है। पिछले तीन माह में 1500 से अधिक पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया गया है। स्कूल शिक्षा सचिव श्री संजय गोयल ने भी विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी तथा आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments