हवाई फायर और जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज घटना में घायल फरीदियों का जिला अस्पताल में किया जा रहा है इलाज


सीहोर जिले के दोराहा थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हवाई फायर और सीमांकन कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान हुए जानलेवा हमले का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। घटना में घायल फरियादी पक्ष के लोगों का गुरुवार को जिला अस्पताल में उपचार किया गया। 

हमले में घायल हुए फरियादी फराज पिता रईस पिता शेख दौलत निवासी दोराहा हाल मुकाम भोपाल के द्वारा भी दोराहा तहसीलदार एस आर देशमुख और थाना प्रभारी राकेश शर्मा के द्वारा सीमांकन स्थल पर किए गए बीच बचाव और आरोपियों के खिलाफ तात्कालिक कार्यवाही को लेकर शुक्रिया अदा किया है । 


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोराहा मदरसे के पास स्थित अपनी जमीन का सीमांकन करने के लिए फराज पिता रईस पिता शेख दौलत और उनके रिश्तेदार पहुंचे थे उक्त जमीन पर पूर्व से ही हमला करने वाले आरोपियों का कब्जा है। जमीन पर फरियादी के आते ही आरोपी गणों अब्दुल अहमद मोहम्मद शारिक मोहम्मद साजिद मोहम्मद मुजीब एवं अन्य लोगों द्वारा पथराव किया गया डंडों राड से मारपीट की गई। पुलिस ने घटना स्थल से धारदार हथियार बरामद किए हैं।


एक आरोपी के द्वारा घटनास्थल पर हुवाई फायर किया गया पुलिस ने मौके से कारतूस बरामद किए। अफरा तफरी का माहौल बना रहा। थाना प्रभारी दोराहा राकेश शर्मा उप निरीक्षक बी एल यादव सहायक उप निरीक्षक शत्रुघ्न पांडे प्रधान आरक्षक तखत सिंह जितेंद्र सिंह आरक्षक जीवन अभिलाष राकेश भिलाला ने फराज पिता रईस पिता शेख दौलत और उनके रिश्तेदारों को मुश्किल बचाया। जिससे बड़ी घटना होने से टल गई प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध कायम किया जा चुका है घटनास्थल के पास रोड पर किन्ही व्यक्तियों द्वारा फायर की आवाज ही सुनी गई है जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments