शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सीहोर में 12 से 14 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन तकनीकी मार्गदर्शन, नवाचार, करियर काउंसलिंग एवं उद्यमिता के अवसरों पर दी जाएगी जानकारी

सीहोर, 10 अक्टूबर 2026      शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सीहोर में 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में तकनीकी मार्गदर्शन, नवाचार एवं आइडिया जनरेशन, करियर काउंसलिंग, उद्यमिता एवं स्टार्टअप, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर तथा तकनीकी मॉडल एवं प्रोटोटाइप निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में नए अवसरों से अवगत कराना, नवाचार के प्रति प्रोत्साहित करना तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है। जिले के सभी शासकीय आईटीआई, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है, ताकि वे कार्यशाला में शामिल होकर तकनीकी ज्ञान एवं कौशल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का लाभ प्राप्त कर सकें।

Post a Comment

0 Comments