सीहोर। विधर्मियों की तरह व्यवहार मत करो, बजरंगी कार्यकर्ता तोड़ कर रख देंगे। आदिशक्ति जगदंबा की आराधना गरबा में विघ्न डालने वालों को बजरंगी सबक सिखाएंगे उक्त बात क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण के मंच पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रेवा शंकर जाट ने कहीं।
आवासीय खेलकूद मैदान पर मल्टीपरपज हाल में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ समाज सेविका एवं गरबा महोत्सव की संयोजिका श्रीमती अरुणा सुदेश राय और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियो के द्वारा दुर्गा माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन अर्चना के साथ किया गया।
इनका हुआ मंच पर सम्मान
समाजसेविका श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने हिंदू परिषद बजरंग दल जिलाध्यक्ष रेवा शंकर जाट, जिला मंत्री राजेश गुप्ता, जिला शाह मंत्री मंगलेश वर्मा, जिला संयोजक प्रभात मेवाड़ा, नगर अध्यक्ष परमवीर जाट नगर पदाधिकारी अर्जुन सोनी, यज्ञेश हिंदू, गिरीश पाठक, अक्षय साहू, समीर राय, ललित पाराशर, राज खरे अमित दांगी का तिलक लगाकर शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर पुष्प मालाए पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
विहिप है तो सनातन सुरक्षित है
समाज सेविका अरुणा सुदेश राय ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर भारतीय संस्कृति और गाय गंगा गांव मातृशक्ति की रक्षा करने का दायित्व है इस दायित्व को हमारे जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता सक्रियता के साथ निभा रहे हैं सनातन धर्म सुरक्षित हैं उन्होंने कहा कि जब भी सनातन संस्कृति पर हमला होता है विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जवाब देते हैं यही हमारी एकता शक्ति के पुंज हैं।
शालीनता के साथ हो रहा गरबा
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी जगदीश कुशवाहा ने कहा कि अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के द्वारा प्रदेश का सबसे बड़ा सामूहिक गरबा कार्यक्रम आवासीय खेलकूद मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। अत्यधिक शालीनता और सुरक्षा के साथ तीन हजार से अधिक बालिकाएं माता की आराधना करने के लिए सामूहिक गरबा प्रशिक्षण ले रही। कुछ लोगों को भारतीय संस्कृति का बढ़ता प्रभाव और माता की भक्ति के लिए किया जा रहा गरबा हजम नहीं हो रहा है जबकि गरबा आयोजन से किसी को कोई भी परेशानी नहीं है।

0 Comments