सीहोर। घटिया सड़क निर्माण की शिकायत और सड़क की दुर्दशा सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को माता मंदिर से नरसिंहगढ़ नाका गल्ला मंडी तक के दुकानदारों नागरिकों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सड़क पर नागरिकों के द्वारा किए गए चक्का जाम और नारेबाजी की जानकारी लगते ही विधायक सुदेश राय तत्काल मौके पर पहुंचे और चक्का जाम कर रहे नागरिकों से चर्चा की और समस्याओं को समझा। विधायक सुदेश राय ने तत्काल मौके पर कॉल कर चूरी से भरे डंपर को बुलाया और सड़क पर हुए गहरे गड्ढों को समतल करवाया। विधायक सुदेश राय ने आन दा स्पॉट एक्शन लिया। विधायक सुदेश राय ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी सौर नगर पालिका के अधिकारियों को बुलाया और नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए निदेश दिया। विधायक सुदेश राय ने कहा कि बारिश के बाद यह सड़क पूरी तरह खराब हो गई थी। सड़क की फिलहाल मरम्मत करा दी गई हैं जल्दी ही इस रोड को फोर लेन बनाया जाएगा।

0 Comments