अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं सृजन साहित्य परिषद जिला सीहोर के बेनर तले मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया l युवा कवयित्री दीक्षा सिंह का हुआ सम्मान


सीहोर -अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं सृजन सहित्य परिषद के संयुक्त तत्वधान में स्थानीय संविधान भवन के सभागार में विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता सृजन साहित्य परिषद के अध्यक्ष विनोद पंसारी ने की! विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ गीतकार द्वारका बांसुरिया रहे !सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला चढ़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ! मां सरस्वती की वंदना कवि गोविंद लोवानिया ने प्रस्तुत की !एवं कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष के डॉ.विजेंद्र जायसवाल ने किया! अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र उड़ाकर किया ! नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर नारी शक्ति के रूप में युवा कवित्री कुमारी दीक्षा सिंह का सम्मान अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंट कर किया गया !इस अवसर पर हीरालाल जायसवाल "अनाड़ी", त्रिलोचन प्रसाद दुबे, लक्ष्मण सिंह चौकसे, डॉ.हरीश "पथिक", संदीप मेवाड़ा आदि कवियों ने अपना काव्य पाठ किया! अंत में कार्यक्रम का आभार समता साहित्य कला मंच के जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह ने माना !


Post a Comment

0 Comments