राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘एकता दौड़’ आयोजित हुई अधिकारियों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने दिया एकता और अखंडता का संदेश


सीहोर, 31 अक्टूबर 2026      सरदार वल्‍लभ भाई पटेल के जन्‍म दिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में ‘एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी)’ का आयोजन किया गया। एकता दौड़ में कलेक्टर श्री बालागुरू के., पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे एवं एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ भी ली।

     एकता दौड़ के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने दौड़ में शामिल होकर राष्ट्र की एकता और सामूहिक शक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना और देश की एकता एवं अखंडता के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देना रहा।

     इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि वे देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे तथा समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देंगे। अधिकारियों ने संदेश दिया कि एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और एकजुट भारत ही सशक्त एवं समृद्ध भारत का आधार है।


 

 



Post a Comment

0 Comments