कमिश्नर श्री तरुण राठी ने किया कन्या शिक्षा परिसर, सीहोर का औचक निरीक्षण विद्यालयीन गतिविधियों, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सीहोर। सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, सीहोर में जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल के कमिश्नर श्री तरुण राठी, डिप्टी कमिश्नर श्री नीलेश रघुवंशी एवं जिला समन्वयक श्री अरविंद कुशवाहा द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया।


निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री राठी ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय एवं छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं, तकनीकी संसाधनों तथा अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक कार्यप्रणाली एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी जायजा लिया।


कमिश्नर श्री राठी ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं सूर्या फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सत्येंद्र शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. विनीत गाबा पूरे निरीक्षण के दौरान कमिश्नर महोदय के साथ उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों से संबंधित पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का संतोषजनक उत्तर देते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की। उप प्रबंधक श्री संदीप मौर्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments