पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यात्रा का सीहोर सेवादल ने किया स्वागत जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा में हुए शामिल

सीहोर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या के लिए प्रस्तावित सत्य सनातन स्वाभिमान बचाओ यात्रा के राजगढ़ पहुंचने पर सीहोर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सेवादल के कार्यकर्ता राजगढ़ से कालीपीठ तक आयोजित पदयात्रा में भी शामिल हुए।

यात्रा के दौरान अमृता सिंह, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद गोयल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। नरेंद्र खंगराले के नेतृत्व में सीहोर से पहुंचे कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने यात्रा में सहभागिता कर अपना समर्थन व्यक्त किया। इसके पश्चात जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैली में शामिल होने के लिए राजगढ़ से ट्रेन द्वारा दिल्ली रवाना हुए।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के आह्वान पर आयोजित इस रैली में वोट चोर, गद्दी छोड़, देश बचाओ, स्वाभिमान बचाओ जैसे नारों के साथ चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी रैली के माध्यम से उठाई जाएगी।

इस अवसर पर नरेंद्र खंगराले के साथ सीहोर जिला कांग्रेस सेवादल के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments