शासकीय मॉडल स्कूल सीहोर में भारत सरकार की दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की ओर से शुक्रवार दिनांक 30/10/2026 सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के मध्य भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.
विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के मध्य प्रदेश के प्रमुख, उप महाप्रबंधक श्री मयंक कुमार झा द्वारा बिहार की राजधानी पटना में उनकी सरकारी स्कूल में पढ़ाई के समय के अनुभव साझा करते हुए सभी विद्यार्थियों को जीवन में सुचिता, ईमानदारी से काम करने हेतु प्रेरित किया. श्री मयंक कुमार झा ने कहा कि छठवीं से लेकर 12वीं तक की ये विशेष कक्षायें हैं जिनमें विद्यार्थी ईमानदारी से पढ़ाई कर भावी जीवन का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित कर सकता है.
दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के विजिलेंस अधिकारी श्री सुरेंद्र दास ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक वर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु विद्यार्थियों, जन सामान्य को जागरूक करना है.
मॉडल स्कूल सीहोर की प्राचार्य डॉक्टर मीता सक्सेना मैडम ने भी सभी बच्चों को ईमानदारी से मेहनत कर अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा दी.
कार्यक्रम का संचालन दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के चीफ बिजनेस मैनेजर सुनील केहरी ने किया.

0 Comments