सीहोर के स्वर्णिम हॉकी का काल लौटने आज उतरेंगे सीनियर एवं जूनियर मुकाबले के लिए,दादा भाई शिवलाल चौहान हॉकी मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी निकले है सीहोर से जिनमें ओलंपिक 1948 के स्वर्ण पदक विजेता अतीक उर रहमान है


सीहोर जिसे हॉकी की नर्सरी कहा जाता था जहां अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों ने दुनिया में परचम लहराया, राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने प्रदेशों का मान बढ़ाया,लेकिन कुछ समय से हॉकी पूरी तरह से बंद हो गई,सीहोर की हॉकी को फिर से जीवित करने हेतु वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बीड़ा उठाया है ।


खेल प्रमोटर प्रदीप चावड़ा जो कि सीहोर की हॉकी के लिए कई सालों से संघर्षरत है ने बताया कि खत्म हो गए बाल विहार मैदान जिसका नाम दादा शिवलाल चौहान नगर पालिका दस्तावेज अधिकृत हुआ,इसी मैदान पर रविवार को शाम चार बजे से सीनियर एवं जूनियर के बीच खेला जाने वाला है,हॉकी बचाने की ये पहल है ।

दो दिनों से यहां नगर पालिका परिषद सीहोर के कर्मचारियों ने मैदान से मिट्टी एवं कचरा हटाया ताकि मैच खेला जा सके,हॉकी खिलाड़ी एवं सीवन पुत्र टीम द्वारा इस मैदान पर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया ।


आज के मैच को सभी से देखने हेतु निवेदन करने वालों में राजा राम कसौटिया बड़े भाई,खेल अधिकारी एवं हॉकी खिलाड़ी अताउल्ला खान,मनोज कन्नौजिया,डॉक्टर अनीस खान,नन्द किशोर मालवीय,प्रदीप चावड़ा,नरेंद्र डागर,रफत उल्ला खान,इरफान खान,कलीम अहमद,फैसल अली,कोच संदीप चंदेल,समाज शाक्य,रामरतन गौहर,रवि गोहर, अरुणा पारे,जुबेदा बैग,भविष्य मालवीय,कुलदीप चंदेल,बाबर खान,शाबर खान, फैज़ान खान,संदीप अहिरवार,उपेंद्र वर्मा,हेमंत चंदेल,सीवन पुत्र मुकेश राय,कैलाश चव्हाण, लक्ष्मण सिंह चौकसे,सुरेश भगत,अशोक नामदेव,वैभव राठौर, कनीराम मालवीय,विल्सन जैन आदि है ।


Post a Comment

0 Comments