लिखित जांच के आश्वासन के बाद एनएसयूआई की भूख हड़ताल 15 दिनों के लिए हुई स्थगित कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुजराती ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सिसोदिया को जूस पिलाकर खत्म कर रही भूख हड़ताल


सीहोर। जनभागीदारी मामले में प्रशासन के लिखित जांच के आश्वासन के बाद एनएसयूआई की भूख हड़ताल 15 दिनों के लिए गुरुवार को स्थगित कर दी गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हरिओम सिसोदिया और कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।


आज भूख हड़ताल के चौथे दिन एनएसयूआई ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 दिनों के भीतर आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं होती है, तो एनएसयूआई पुनः भूख हड़ताल शुरू करेगी।


 जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। राजीव गुजराती ने हरिओम सिसोदिया एवं यश यादव को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इस दौरान एनएसयूआई और कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हरिओम सिसोदिया ने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा, जब तक छात्रों के हित में न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं होती।


Post a Comment

0 Comments